भारतीय फौज की
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में पुलिस ने पाकिस्तान प्रायोजित नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने 3 आतंकवादी समर्थकों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों के पास से 21 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 100 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है. इसके अलावा 1.34 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई है.
हंदवाड़ा पुलिस ने गुरुवार को कश्मीर के तक के सबसे बड़े नार्को आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है जो काश्मीर में आतंकवादियों के लिए एक बड़ा धक्का है. जानकारी के मुताबिक काश्मीर में आतंकी गतिविधियों के लिए इस धन का इस्तेमाल किया जाना था.
पुलिस ने एक बयान में कहा कि एक विश्वसनीय सूत्र से घाटी में पाकिस्तान प्रायोजित नार्को-टेरर मॉड्यूल का पता चला था. जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के तीन आतंकवादी समर्थकों को गिरफ्तार किया गया.


👍
ReplyDelete