1962 की हार पर भरी संसद में नेहरू को गंजा सिर दिखाया था इस नेता ने, कहा था-'ये भी दे दूं चीन को' /Aksai chin & tyagi history - Bharat News

Bharat News

Bharat News updated you everyday.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, June 12, 2020

1962 की हार पर भरी संसद में नेहरू को गंजा सिर दिखाया था इस नेता ने, कहा था-'ये भी दे दूं चीन को' /Aksai chin & tyagi history

इस तरह की डिबेट पार्लियामेंट में कभी-कभी ही हुआ करती हैं और होती भी हैं तो सदियां याद करती हैं। 1962 के युद्ध को लेकर संसद में काफी बहस हुई। उन दिनों अक्साई चिन चीन के कब्जे में चले जाने को लेकर विपक्ष ने हंगामा काट रखा था। लेकिन नेहरू को उम्मीद नहीं थी कि उनके विरोध में सबसे बड़ा चेहरा उनके अपने मंत्रिमंडल का होगा, महावीर त्यागी का। जवाहर लाल नेहरू ने संसद में ये बयान दिया कि अक्साई चीन में तिनके के बराबर भी घास तक नहीं उगती, वो बंजर इलाका है।

अंग्रेजी फौज का एक अधिकारी, जो इस्तीफा देकर स्वतंत्रता सेनानी बना और देश आजाद होने के बाद मंत्री बन गया। भरी संसद में महावीर त्यागी ने अपना गंजा सिर नेहरू को दिखाया और कहा- यहां भी कुछ नहीं उगता तो क्या मैं इसे कटवा दूं या फिर किसी और को दे दूं। सोचिए इस जवाब को सुनकर नेहरू का क्या हाल हुआ होगा?
ऐसे मंत्री हों तो विपक्ष की किसे जरूरत? लेकिन महावीर त्यागी ने ये साबित कर दिया कि वो व्यक्ति पूजा के बजाय देश की पूजा को महत्व देते थे। महावीर त्यागी को देश की एक इंच जमीन भी किसी को देना गवारा नहीं था, चाहे वो बंजर ही क्यों ना हो और व्यक्ति पूजा के खिलाफ कांग्रेस में बोलने वालों में वो सबसे आगे थे। कांग्रेस के इतिहास में वो पहला नेता था, जिसने पैर छूने की परम्परा पर रोक लगाने की मांग की।


No comments:

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here