India-China Faceoff: लद्दाख सीमा (Ladakh Border) पर चीनी सेना के साथ हुई झड़प में भारतीय सेना (Indian Army) के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए हैं. उधर चीन (China) ने भी इस घटना को काफी गंभीरता से लिया है और भारत से अपील की है कि फ़िलहाल जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं.
बीजिंग. भारत-चीन सीमा विवाद (India-China Faceoff) के बीच लद्दाख सीमा (Ladakh Border) पर चीनी सेना के साथ हुई झड़प में भारतीय सेना (Indian Army) के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए हैं. उधर चीन (China) ने भी इस घटना को काफी गंभीरता से लिया है और भारत से अपील की है कि फ़िलहाल जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं. चीनी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि वो पूरे मामले को लेकर गंभीर हैं लेकिन भारत से अपील करते हैं कि वो एकतरफा कार्रवाई जैसा कदम न उठाए और इस मामले को ज्यादा न बढ़ाए.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक लद्दाख सीमा पर दोनों देशों के बीच स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है. फ़िलहाल दोनों सेनाओं के अधिकारियों की मीटिंग जारी है. इससे पहले मंगलवार सुबह चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा था कि सीमा विवाद पर दोनों देशों के बीच बातचीत काफी सकारात्मक है और जल्द ही कोई हल निकल आएगा. भारतीय सेना की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'गलवान घाटी में डि-एस्केलेशन प्रक्रिया के दौरान बीती रात दोनों सेनाओं का आमना-सामना हो गया, जिसमें हमारे जवान शहीद हुए. इनमें भारतीय सेना का एक अधिकारी और दो सैनिक शामिल हैं.'
चीन के साथ सीमा पर तनाव जारी : India China Border disputes
बता दें कि सोमवार रात हुई हिंसक झड़प में भारत के एक कर्नल और दो जवान शहीद हुए हैं. जो कर्नल शहीद हुए, वे इन्फैंट्री बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर थे. भारत-चीन सीमा पर 45 साल यानी 1975 के बाद ऐसे हालात बने हैं, जब भारत के जवानों ही शहादत हुई है. दोनों देशों के बीच 41 दिन से सीमा पर तनाव है और इसकी शुरुआत 5 मई से हुई थी. इसके बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच जून में ही चार बार बातचीत हो चुकी है. बातचीत में दोनों देशों की सेनाओं के बीच रजामंदी बनी थी कि बॉर्डर पर तनाव कम किया जाए या डी-एक्सकेलेशन किया जाए हालांकि चीन और भारत दोनों ही सीमा पर लगातार रसद और हथियार जमा कर रहे थे.


No comments:
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.