नई दिल्ली: लद्दाख की गलवान घाटी में मंगलवार रात को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान चीन के 4 सैनिकों भी मारे गए हैं. चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने यह दावा किया है. LAC झड़प के बाद चीन की ओर से बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि भारत से बातचीत के जरिये विवाद को सुलझाएंगे.सीमा पर शांति के लिए बातचीत करेंगे.
भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक, भारतीय मेजर जनरल और चीनी मेजर जनरल के बीच गलवान घाटी, लद्दाख और अन्य क्षेत्रों में मंगलवार रात को हुई झड़प के बाद उपजे तनाव कम करने के लिए बातचीत जारी है.


No comments:
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.