सुशांत सिंह राजपूत भारतीय टीवी और फ़िल्म अभिनेता थे। सर्वप्रथम उन्होनें किस देश में है मेरा दिल नामक धारावाहिक में काम किया पर उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्हें फ़िल्मो के प्रस्ताव मिलना शुरु हुए। फ़िल्म काय पो छे में वो मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की तारीफ़ भी हुई। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परणीति चोपड़ा के साथ दिखे। फ़िल्म सफल रही और सुशांत का फ़िल्मी करियर परवान चढ़ गया। सुशांत की आने वाली फिल्म केदारनाथ है। सुशांत का जन्म बिहार के पूर्णिया जिले के महीदा में हुआ था। 14 जून 2020 को सुुशांत ने मुंबई स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
about sushant -https://youtu.be/R-JFGbcNcLY
about sushant -https://youtu.be/R-JFGbcNcLY
सुशांत शुद्ध देसी रोमांस के प्रचार कार्यक्रम पर, 2013' | |
| जन्म | 21 जनवरी 1986[1] पटना, बिहार भारत |
|---|---|
| मृत्यु | 14 जून 2020 (उम्र 34) |
| मृत्यु का कारण | आत्महत्या |
| व्यवसाय | अभिनेता |
| ऊंचाई | 5 फीट 10 इंच |
| धार्मिक मान्यता | हिंदू |
टीवी कार्यक्रम
- 2008–2009: किस देश में है मेरा दिल - प्रीत ललित जुनेजा के रूप में
- 2009–2011: - पवित्र रिश्ता मानव दामोदर देशमुख के रूप में
- 2010–2010: जरा नचके दिखा - (सीज़न 2) प्रतिभागी के रूप में
- 2010–2011: झलक दिखला जा 4 - प्रतिभागी के रूप में
| साल | शीर्षक | किरदार | टिप्पणी | |
|---|---|---|---|---|
| 2013 | काय पो छे | ईशान भट्ट | ||
| 2013 | शुद्ध देसी रोमांस | रघु राम | ||
| 2014 | पीके | सरफ़राज़ यूसुफ़ | ||
| 2015 | डिटेक्टिव ब्योमकेस बक्सि | ब्योमकेस बक्सि | ||
| 2016 | एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी | महेंद्र सिंह धोनी | ||
| 2017 | रबता | प्री प्रोडक्सन | ||
| 2018 | चंदा मामा दूर के | प्री प्रोडक्सन | ||
| 2018 | केदारनाथ | मनसूर | 2019 छिछोरे |
निधन
उन्हें 14 जून 2020 को दिन में मुम्बई के बांद्रा में अपने घर में मृत पाया गया। प्राथमिक सूचना के अनुसार उनका निधन आत्महत्या के कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन का शिकार हो गए थे जिसके बाद उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली



No comments:
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.