लद्दाख के गलवान घाटी में सोमवार रात को चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवानों की जान चली गई. सेना ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है. सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'भारतीय और चीनी सैनिक गलवान क्षेत्र में अलग हो चुके हैं जहां वे पहले 15/16 जून 2020 की दरमियानी रात को भिड़ गए थे. 17 भारतीय सैनिक जो स्टैंड ऑफ लोकेशन पर ड्यूटी करते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उच्च ऊंचाई वाले इलाके में शून्य से कम तापमान में एक्सपोज हो गए थे, उनकी चोटों के कारण जान चली गई है, जिसके बाद इस झड़प में कुल मिलाकर 20 जवानों ने जान गंवाई.
भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ा
भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ा
- गलवान घाटी के पास सैनिकों में हिंसक झड़प
- सेना के मुताबिक, भारत के 20 जवान शहीद
- सूत्रों के मुताबिक, चीन के भी 43 जवान हताहत


No comments:
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.