25 जून : देश दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्वपूर्ण घटनाएँ / today history of india & world - Bharat News

Bharat News

Bharat News updated you everyday.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, June 25, 2020

25 जून : देश दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्वपूर्ण घटनाएँ / today history of india & world

(today history of india)  इतिहास में 25  जून की तारीख में बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं, भारत और विश्व में 25 जून का दिन बहुत महत्वपूर्ण | आइए जानते है 25 जून की कुछ ऐसी ही घटनाओ के बारे में जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा | आज के दिन कई ऐसी घटनाय घटी है जो इतिहास के पन्नो में हमेसा के लिए दर्ज हो गई है |





आज का दिन यानि 25 जून  भारतीय इतिहास के दृष्टि से बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। 25 जून 1975 के दिन ही भारत में आपातकाल लगाने की घोसणा की गई थी 25 जून 1975 से लेकर 21 मार्च 1977 तक भारत में 21 महीने लम्बा आपातकाल लगाया गया था। तब के राष्ट्रपति फकरूद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सिफारिश पर आपातकाल लगाया। आपातकाल भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के अंतर्गत लगाया जाता है। भारत के स्वतन्त्र होने के बाद यह सबसे विवादास्पद काल था। 



1529: मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा।

1788: वर्जीनिया अमेरिका का संविधान अपनाने वाला 10वां राज्य बना।

1941: फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।

1947: एन फ्रैंक की 'डायरी ऑफ ए यंग गर्ल' आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी करोड़ों प्रतियां बिकीं और इसका 67 भाषाओं में अनुवाद किया गया।

1950: उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया जिसने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया।

1974: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर का जन्‍म।

1975: इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की।

2005: ईरान के राष्ट्रपति चुनावों में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा।

2009: संगीत और नृत्य की एक नई परिभाषा लिखने वाले और दुनियाभर में करोड़ों के चहेते माइकल जैक्‍सन की मृत्यु।



No comments:

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here