ऊबरसजेस्ट क्या है? | What is Ubersuggest All in One SEO Tool in Hindi / Google keyword planner - Bharat News

Bharat News

Bharat News updated you everyday.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, June 15, 2020

ऊबरसजेस्ट क्या है? | What is Ubersuggest All in One SEO Tool in Hindi / Google keyword planner

अगर आप एक Digital Marketer या फिर एक Blogger हैं तो आप यह जरूर जानते होंगे कि किसी पोस्ट को गूगल पर rank कराना कितना मुश्किल होता है; और खासकर तब, जबकि आप इस field में नए-नए आए हों। 





अपनी पोस्ट को गूगल में अच्छी position पर दिखाने के लिए हमें अपनी पोस्ट का SEO करना होता है। और इस एस.ई.ओ नामक technique में इस्तेमाल होने वाली सबसे जरूरी चीजों में से एक होते हैं- KEYWORDS



कीवर्ड यानि वो words या sentences, जिन्हे लोग  सर्च इंजनों (जैसे-गूगल, बिंग, यूट्यूब) में सर्च करते हैं। 


अच्छे कीवर्डों को use किए बिना अपने ब्लॉग/वेबसाइट को गूगल में रैंक करवा पाने के chances लगभग ना के बराबर होते हैं। इसलिए अपनी पोस्ट का शानदार SEO करने के लिए हमें अच्छे keywords की जरूरत होती है। 




1). ऊबरसजेस्ट क्या है? (What is Ubersuggest):

ऊबरसजेस्ट दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल मार्केटरों में से एक नील पटेल द्वारा बनाया गया एक Free Keyword Research & SEO Tool है जिसकी मदद से आप अपनी वेबसाइट या ब्लॉग के लिए फ्री में Keyword Ideas,Content ideas, Traffic और Site Audit जैसी चीजें generate कर सकते हैं। 




2). ऊबरसजेस्ट को उपयोग कैसे करें (How to use Ubersuggest):

1. Ubersuggest का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको ubersuggest.com या फिर neilpatel.com/ubersuggest पे चले जाना है।


2. इसके बाद आपको जो search bar दिखती है उसमें आपको अपना keyword (अगर आप कीवर्ड रिसर्च करना चाह रहे हों) या website (अगर आप site audit निकाल रहे हों) type कर देना है। 




3. इसके बाद आप right side में दिए हुए option के द्वारा अपनी country और language सिलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद आपको search पर क्लिक कर देना है। 


4. इसके बाद आपके सामने कई तरह की reports खुल जाती हैं। इन रिपोर्टों को आप left side में दिए गए ऑप्शनों के through access कर सकते हैं। 


5. इस left side section में आपको तीन तरह के tools  मिलते हैं-





6. इसके अलावा, आप चाहें तो top right corner पर दिए हुए sign in with Google विकल्प की मदद से अपना ubersuggest account भी बना सकते हैं। 


7. साथ ही साथ आप इन रिपोर्टों को अपने डिवाइस पर export भी कर सकते हैं। 



3). ऊबरसजेस्ट के फीचर्स (Salient Ubersuggest Features):


पैसों के खर्च के लिहाज से देखा जाए तो ubersuggest काफी शानदार SEO Tool है। यह कई तरह के बेहतरीन फीचरों से लैस है, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए-


1. DASHBOARD- यहाँ पर आपको ऊबरसजेस्ट पर google id के द्वारा login करने का ऑप्शन मिल जाता है। 


2. KEYWORD IDEAS- यहाँ पर आपको अपने सर्च के मुताबिक keywords मिलते हैं। हर कीवर्ड के साथ उसपर आपने वाले traffic, CPC आदि की जानकारी भी मिलती है। 


3. CONTENT IDEAS- यहाँ पर आपको अपने content में क्या-क्या चीजें include करनी चाहिये ताकि वह गूगल में रैंक करे, इसके बारे में जानकारी मिलती है। 





4. TOP PAGES- इस segment में आपको अपनी website या फिर किसी keyword पर रैंक करने वाले सबसे best पेजों की जानकारी मिलती है। 


5. KEYWORDS- इसमे आपको वे keywords मिलते हैं जिनपर आपकी वेबसाइट रैंक कर रही है। 


6. SITE AUDIT- इसमें आपको अपनी वेबसाइट के SEO से संबंधित बहुत सारी जानकारियाँ मिलती हैं। जैसे-  Backlinks, Bounce Rate, Domain Authority, Page Authority, Page Rank, etc. 


7. BACKLINKS- इसमें आपको अपनी site के बैकलिंकों की जानकारी मिलती है। 




4. ऊबरसजेस्ट की कमियाँ (Drawbacks of Ubersuggest):

ऊबरसजेस्ट एक अच्छा All-in-one SEO tool है। मगर इसकी कुछ कमियाँ हैं जो इसे बाकी premium seo tools जैसे- Semrush, Ahrefs के मुकाबले बहुत कमतर बनाती है। क्या है ऊबरसजेस्ट की कमियाँ चलिए जानते हैं-


1. Semrush और Ahrefs जैसी कंपनियां अपने users से हजारों रुपए charge करती हैं और फिर उस पैसे के कुछ भाग से अपने tool और database को और शानदार बनाती है। मगर Ubersuggest में ऐसा नहीं है। यह न तो एक कंपनी है और न ही एक बड़ा टूल। ये तो एक छोटा-सा SEO tool है जो नील पटेल ने अपने visitors को free में इस्तेमाल करने के लिए दिया है। इसलिए इसकी premium seo tools से तुलना करना बिल्कुल भी जायज नहीं होगा। 


2. ऊबरसजेस्ट का database पर्याप्त बड़ा नहीं है जिसके कारण यह कई popular keywords पर भी कम information दिखाता है। मगर नील और उनके साथी लगातार इसका डेटाबेस बढ़ा रहे हैं। 


3. ऊबरसजेस्ट में कई बार CPC और Traffic में abnormal stats देखने को मिलते हैं। कई बार किसी normal keyword पे भी cpc हजारों डालर्स में पहुँच जाता है। 


4. ऊबरसजेस्ट में अभी हिन्दी के साथ ही कई अन्य भाषाओं का पर्याप्त data मौजूद नहीं है। 


No comments:

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here