24 जून : देश दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्वपूर्ण घटनाएँ / today history of india & world - Bharat News

Bharat News

Bharat News updated you everyday.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, June 24, 2020

24 जून : देश दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्वपूर्ण घटनाएँ / today history of india & world

(today history of india)  इतिहास में 24  जून की तारीख में बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं, भारत और विश्व में 24 जून का दिन बहुत महत्वपूर्ण | आइए जानते है 24 जून की कुछ ऐसी ही घटनाओ के बारे में जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा | आज के दिन कई ऐसी घटनाय घटी है जो इतिहास के पन्नो में हमेसा के लिए दर्ज हो गई है |



 24 जून के दिन क्रिकेट और टेनिस के कुछ रेकॉर्ड भी बने ,24 जून 1974 के दिन ही जब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉडर्स टेस्ट मैच की दूसरी पारी में मात्र 42 रन पर सिमट गई थी। इतना समय गुजर गया पर टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के न्यूनतम स्कोर का यह रेकार्ड आज भी कायम है। 24 जून 2010 को विंबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला था।


1206: दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहौर (अब पाकिस्तान) में ताजपोशी।

1564: भारत की वीरांगना महारानी दुर्गावती मुगलों से जंग के दौरान शहीद हुई।

1793: फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान अपनाया।

1963: डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत की।

1966: मुंबई से न्यूयार्क जा रहे एयर इंडिया के विमान के स्विट्ज़रलैंड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत।

1974: भारतीय टीम लॉडर्स टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन पर सिमटी। यह टेस्ट में भारत का न्यूनतम स्कोर है और वह टेस्ट मैच पारी और 285 रन से हारा।

1975: न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में 113 लोग मारे गये।

1980: भारत के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरि का निधन।

2010: विंबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला। यह ऐतिहासिक मैच अमेरिका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोलस माहूत के बीच हुआ था।



No comments:

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here