16 जून : देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :today history of India & world - Bharat News

Bharat News

Bharat News updated you everyday.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, June 16, 2020

16 जून : देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :today history of India & world



 इतिहास में 16 जून की तारीख में बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण घटना करीब 55 साल पुरानी है, जब रूस की एक महिला ने पहली बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। रूस की इस 26 वर्षीय महिला का नाम लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा था और उन्होंने रूस की राजधानी मॉस्को से अंतरिक्ष यान - वोस्टोक 6 में अपना सफर शुरू किया था। देश दुनिया के इतिहास में 16 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...



                                                                                                                                                       
                                             
                                                                                



16 जून का महत्वपूर्ण इतिहास (Important events of June 16)


1606: जहाँगीर के शासनकाल में गुरु अर्जुन देव को पाकिस्तान के लाहौर में भयंकर यातना देकर मार डाला गया.

1779: स्‍पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग की शुरुआत की.

1815: नेपोलियन ने नीदरलैंड में लिग्नी की लड़ाई में प्रूसिया को पराजित किया.

1858: प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई

1911: न्यूयार्क में आईबीएम कंपनी की स्‍थापना। पहले इसका नाम कंप्यूटिंग टैब्यूलेटिंग रिकार्डिंग कंपनीथा।


1963: रूस की 26 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने वोस्तोक 6 के जरिए अंतरिक्ष की उड़ान भरी। वह अंतरिक्ष की अथाह गहराइयों की ओर रवाना हुई विश्व की पहली महिला थीं।

1979: सीरिया में मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संघर्ष में 62 शेखों की मौत।

1992: ब्रिटेन की राजवधू डायना के जीवन पर लिखी गई एक किताब का विमोचन। राजकुमारी डायना पर विवादास्पद किताब का विमोचन। 'डायना - ए ट्रू स्टोरी' शीर्षक की इस पुस्तक में डायना को दुखी और असंतुलित बताया गया।

2007: सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं.

2008: कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने की इजाजत।

2012: चीन ने अंतरिक्ष यान शेनझौ 9 लांच किया।

2012: अमेरिकी वायुसेना का रोबोटिक बोइंग एक्स-37बी अंतरिक्ष यान अपना मिशन पूरा कर पृथ्‍वी पर वापस लौटा।

2012: बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।




16 जून को जन्मे व्यक्ति (Born on 16 June)

1910: स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सी. एम. पुनाचा का जन्म हुआ.

1920: हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार का जन्म हुआ.

1950: हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून को हुआ


16 जून को हुए निधन (Died on 16 June)

1606: सिक्खों के पाँचवें गुरु, गुरु अर्जुन देव का निधन हुआ.

1925: महान स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास का निधन हुआ.

1944: प्रफुल्ल चंद्र राय का निधन हुआ वो भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें ‘रसायन विज्ञान का जनक’ माना जाता है.


No comments:

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here